Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (11 सितंबर 2023)। जिले की पंचायती राज संस्थाओं में 1 जून 2023 से 31 अगस्त 2023 तक रिक्त हुए पदों से संबंधित निर्वाचक नामावली के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल ने बताया कि जिले के गुढ़ा ढहर के वार्ड 6, धनूरी के वार्ड 2, बदनगढ़ के वार्ड 5 एवं श्यामपुरा मैनाना के वार्ड 1 के वार्ड पंच के पद रिक्त हुए है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन का कार्य 18 सितम्बर को किया जाएगा। 24 सितम्बर को विशेष अभियान आयोजित होगा। दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 28 सितम्बर निर्धारित की गई है। निस्तारण की अवधि 5 अक्टूबर रहेगी, वहीं पूरक सूचियों को 8 अक्टूबर तक तैयार किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अक्टूबर को किया जाएगा।