Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हेमन्त मीणा ने ग्रहण किया कार्यभार

लम्बित राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना प्राथमिकता- राजस्व मंत्री

जयपुर, (16 जनवरी 2024)। राजस्व एवं उपनिवेशन मंत्री हेमन्त मीणा ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में पूजा अर्चना के बाद विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपस्थित परिजनों एवं विभागीय अधिकारियों ने उन्हें कार्यभार ग्रहण की बधाई दी। मंत्री मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प अनुरूप ही प्रदेश के आमजन को सुशासन के जरिये योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की जायेगी व राजस्व के लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाना ही प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित हो रहे शिविरों में जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.