Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (26 दिसम्बर 2026)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2021 के अंतर्गत ब्रॉड स्पेशियलिटी- एनेस्थियोलॉजी के पदों पर भर्ती हेतु मुख्य सूची जारी की गई है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन संख्या 06/2021-22 के तहत विज्ञापित इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए गए थे। संबंधित सेवा नियमों के अनुसार साक्षात्कार उपरांत उक्त पदों हेतु 21 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में सफल घोषित किया गया है।