Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान स्टेट हज कमेटी ने हाजियों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हज यात्रा-2024 के कवर नंबर संबंधित सूचना एवं सहायता के लिये किया जा सकता है संपर्क

जयपुर,(18 जनवरी 2024)। हज यात्रा-2024 के लिए अब तक कुल 4 हज़ार 117 आवेदन पत्र ऑनलाईन प्राप्त हुये है तथा 1 हज़ार 580 कवर नंबर अब तक जारी किये जा चुके हैं। कवर नंबर की आवंटन प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए स्टेट हज कमेटी ने हज यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी केअधिशाषी अधिकारी डा॰ महमूद अली खान ने बताया कि ऐसे हज आवेदक जिन्हें अभी तक कवर नंबर आवंटित नहीं हुये है अथवा कवर नंबर में किसी प्रकार की त्रुटि है वे राजस्थान स्टेट हज कमेटी के फोन नंबर-0141-2634786 एवं मोबाइल नंबर-8005678080 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस संदर्भ में हज कमेटी ऑफ़ इंडिया,मुंबई के माध्यम से संबंधित हाजी को नियमानुसार कवर नंबर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में अंतिम निर्णय हज कमेटी ऑफ़ इंडिया का होगा।
उल्लेखनीय है कि सम्बंधित दस्तावेजों के साथ प्राप्त पूर्ण आवेदन पत्रों को कवर नंबर जारी कर, सूचना मोबाईल एवं पत्र द्वारा आवेदकों के पतेपर भिजवा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.