Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि योजना 2008 को मिली वित्तीय स्वीकृति —उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर, (14 मार्च 2024)। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान लोकतंत्र सेनानी  सम्मान निधि योजना 2008 को 1 फरवरी 2024 से प्रभावी करने की वित्तीय स्वीकृति दी है।
उल्लेखनीय है कि 2019 की स्थिति के अनुसार राज्य में 1405 लाभार्थी थे। उनमें से 1 फरवरी 2024 को जीवित लोकतंत्र सेनानियों को प्रति माह 20 हजार रूपये पेंशन और 4 हजार रूपये प्रतिमाह चिकित्सा सहायता के रूप में राशि दी जाएगी।
भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में 10% की वृद्धि—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने  भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण का ध्यान रखते हुये उनके मानदेय में भी 1 अप्रैल 2024 से 10% की वृद्धि  को स्वीकृति दी है।
समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल एक वर्ष के लिये बढ़ाया—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य सरकार की कर्मचारी कल्याण की नीति अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिये समूह दुर्घटना बीमा योजना का कार्यकाल 1 मई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक फिर से एक वर्ष के लिये बढ़ाने की वित्तीय सहमति दी है।
स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के मानदेय में 10% की वृद्धि—
उप मुख्य मंत्री दिया कुमारी ने बजट घोषणा के अनुसार स्वायत शासन विभागों के स्थानीय शहरी निकायों के पार्षदों, मेयर, सभापति एवं अध्यक्ष के मानदेय की वर्तमान दरों में 10% की वृद्धि की है। इससे संबंधित अधिनियम/ नियम में संशोधन की वित्तीय सहमति दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.