Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (2 जनवरी 2024)। जन अभियोग निराकरण विभाग में जन भावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावारण में आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए जिले में प्रत्येक माह ग्राम, उपखण्ड एवं जिला स्तर पर त्रिस्तरीय जनसुनवाई की जाती है। जनवरी माह में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 4 जनवरी को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 11 जनवरी को उपखण्ड स्तर पर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई 18 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी।