Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (6 दिसंबर 2024)। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के तत्वावधान में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान विशेष तरह के झण्डे एंव स्टीकर भेंट कर आम जनता का सहयोग तथा भागीदारी हासिल करके धन राशि एकत्रित की गई। यह राशि युद्ध विकलांग तथा शहीदों के परिवारों का पुनर्वास, सेवानिवृत तथा सेवारत सैनिकों एंव उनके परिवारों के कल्याणार्थ इस्तेमाल की जाती है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया ने बताया कि जिला कलेक्टर एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष रामावतार मीणा, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू और इस झंडा दिवस 2024 के ब्रांड एंबेसडर शिवकरण जानू के सशस्त्र सेना झण्डा का स्टीकर लगाकर अभियान का शुभारम्भ किया गया।
इस दौरान कर्नल अनिल कुमार पुनिया (से.नि.) सुबे. मेजर रामनिवास डूडी, सुबे. मेजर धर्मपाल सिंह भाम्बू द्वारा ए.डी.एम. अजय कुमार आर्य, ए.एस.पी. हेमन्त, टी.ओ. सतीश कुमार व जिले के अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली गई।
कार्यक्रम में जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को कायम रखने के लिए जिन सैनिकों ने अपने प्राणों को देशहित में न्यौछवर कर दिया एवं अपने स्वर्णिम जीवन को देश सेवा के लिए अर्पित किया, उन सैनिकों के परिवार और उनके आश्रितों के लिए अपना पूर्ण सहयोग दें , ताकि उनका मनोबल ऊँचा रह सके।
पूनिया ने अधिकाधिक आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए बताया कि यह सहयोग राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80 जी (5) के तहत आयकर से मुक्त है। सहयोग राशि पूरे वर्षभर में कभी भी जमा की जा सकती है।