Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के आमेर, आंधी व बस्सी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
खनिज चेजा पत्थर व मार्बल खंडा के अवैध खनन व निर्गमन पर कार्रवाई
जयपुर, (6 दिसंबर 2024)। माइनिंग विभाग की जयपुर टीम ने गोपनीय तरीके से अवैध खनन के खिलाफ शुक्रवार को आमेर की जाटावाली व बिलोंची, आंधी व बस्सी में बड़ी कार्रवाई की है। एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के निर्देशन में जयपुर एमई श्री श्याम कापडी की टीम ने गश्त के दौरान जाटावाली में अवैध परिवहन करते हुए चेजा पत्थर से भरे दो डंपर पर कार्रवाई करते हुए 2 लाख 26 हजार 400 रुपए की शास्ति वसूली गई।
प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त के अधिकारियों के फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देशों का ही परिणाम है कि अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के पास इतनी बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई।
एमई जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि विभागीय टीम ने टीम सदस्यों को भी कार्रवाई से पहले पता नहीं लगने दिया कि किस स्थान पर कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद पहले जाटावाली उसके बाद बिलौची में दो ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर दौलतपुरा थाना को सुपुर्द कर 53500 रु. की शास्ति लगाई । इसी तरह बस्सी में एक चेजा पत्थर की ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर बस्सी थाना के सुपुर्द कर 27640 रु. की शास्ती लगाई गई है। इसके साथ ही आंधी क्षेत्र में मार्बल खांडा की एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त कर संबंधित थाने में सुपुर्द करने के साथ ही 27800 रु. की शास्ती लगाई गई है। माइनिंग इंजीनियर जयपुर श्याम कापड़ी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान चेतराम मीणा, जैद अली, अरुण वर्मा और सुधीर शर्मा ने हिस्सा लिया।