Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
संसदीय कार्य मंत्री ने ग्राम पंचायत चाली के नवनिर्मित मिनी सचिवालय भवन का किया लोकार्पण
पटेल 232.53 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
जयपुर, (05 अक्टूबर 2025)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर जिला स्थित पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत चाली के नवनिर्मित मिनी सचिवालय भवन सहित 232.53 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास और कृषि कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की सहायता राशि बढ़ाकर 9 हजार रूपये की गई। उन्होंने कहा राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त धनतेरस के अवसर पर किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा गरीबी मुक्त राजस्थान के लिए श्पण्डित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना प्रारम्भ की गई है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से 10 हजार गाँवों में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस योजना में जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठ गए उन्हें 21 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विकसित सड़क तंत्र के लिए लूणी में 4 अरब से अधिक के कार्य स्वीकृत-
पटेल ने कहा लूणी के सर्वस्पर्शी विकास की दिशा में अनेक कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सांगरिया में सैटलाइट अस्पताल, केरू में ट्रॉमा सेंटर की सौगात दी है। वहीं उच्च शिक्षा के लिए केरू एवं झंवर में महाविद्यालय और काश्तकारों के लिए केरू में तहसील एवं दुन्दाड़ा में उप तहसील की सौगात दी गई है। उन्होंने कहा विकसित सड़क तंत्र के लिए लूणी में 4 अरब से अधिक के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
स्वस्थ जीवन शैली के लिए 3500 गांवों में खुलेंगे ओपन जिम-
पटेल ने कहा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चतुर्थ चरण के तहत प्रदेश में लगभग 1600 बसावटों को चरणबद्ध रूप से आगामी 2 वर्षों में डामर सड़कों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा चरणबद्ध रूप से 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण कस्बों में अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा ग्रामीण परिवेश में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए 3500 गांवों में ओपन जिम खोले जाएंगे।
सभी किसान करवाएं फॉर्मर रजिस्ट्री-
पटेल ने किसानों से आह्वान करते हुए कहा सभी काश्तकार एग्रीस्टैक फॉर्मर रजिस्ट्री करवाएं और किसान गिरदावरी ऐप से स्वयं गिरदावरी करें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर फसल खराबा की सूचना एवं शिकायत दर्ज करवा सकते है।
आमजन के कार्य त्वरित गति से होंगे-
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुशासन एवं जन केंद्रित प्रशासन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन पंचायत भवनों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है। जिसके तहत एक ही छत के नीचे ग्रामीण विकास, पंचायती राज, राजस्व, कृषि विभाग एवं ई-मित्र संबंधित आमजन से जुड़े कार्य संपादित किए जाएंगे।उन्होंने कहा गांव के विकास में चाली सरपंच गीतादेवी ने जो योगदान दिया वो हम सबके लिए अनुकरणीय है।
जगदम्बा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना-
संसदीय कार्य मंत्री ने चाली स्थित जगदम्बा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-
– विधायक निधि – ग्राम पंचायत की चारदीवारी, 5 लाख रूपये।
– विधायक निधि- राउमावि में प्रार्थना स्थल पर टीन शेड निर्माण, 8 लाख रूपये।
– विधायक निधि- चाली में आम चौहटे में सार्वजनिक वाचनालय निर्माण, 7 लाख रूपये।
– ग्राम पंचायत के 49 विकास कार्य लागत राशि 207.53 लाख रूपये।
शिलान्यास
– विधायक निधि- सार्वजनिक श्मशान खसरा नं. 155/80 में खरंजा निर्माण, 5 लाख रूपये।
कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।