Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का करेंगे शुभारंभ

हरित अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन -‘मेरी लाइफ-सस्टेनेबल लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट‘ पोस्टर का करेंगे विमोचन

जयपुर, (17 दिसंबर 2025)। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) द्वारा हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श शर्मा गुरुवार (18 दिसंबर) को जयपुर स्थित होटल मैरियट में इस कॉनक्लेव का शुभारंभ करेंगे।

 शर्मा हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव में राजस्थान की हरित अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व ‘मेरी लाइफ-सस्टेनेबल लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट‘ पोस्टर का विमोचन करेंगे। इस दौरान संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री  जोगाराम पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा, मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आनंद कुमार व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष  आलोक गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

आरएसपीसीबी ने प्रदूषण नियंत्रण एवं ईज ऑफ डूइंग के लिए किए उत्कृष्ट कार्य—

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने गत दो वर्षों में प्रदूषण नियंत्रण एवं ईज ऑफ डूइंग के लिए विभिन्न उत्कृष्ट कार्य किए हैं।

– उद्योगों के प्रोत्साहन हेतु राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सम्मति संचालन तंत्र में ऑटो-रिन्यूअल सुविधा की शुरूआत।

– वायु प्रदूषण नियंत्रण और गुणवत्ता सुधार हेतु 50 नगरीय क्षेत्रों में वाटर स्प्रिंकलर/मैकेनिकल स्वीपर और वृक्षारोपण हेतु 13.50 करोड़ रुपये की राशि एलएसजी (स्थानीय स्वशासन विभाग) को दी गई।

– केंद्रीय प्रयोगशाला (219 अतिरिक्त पैरामीटरों के लिए) और सभी 14 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को एनएबीएल मान्यता प्राप्त हुई।

– जयपुर शहर के लिए वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान हेतु प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (अर्ली वॉर्निंग सिस्टम) विकसित की गई।

– 50 आईओटी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन/रिवर्स वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई।

– जयपुर और जोधपुर में दो नए क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित कर क्रियाशील किए गए।

– औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्वेत श्रेणी में आने वाले औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या 104 से बढ़ाकर 877 की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.