Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (24 अक्टूबर 2024)। विश्व हिन्दू परिषद् प्रखण्ड लक्षमनगढ की मासिक बैठक जिला मंत्री मनोज शर्मा के सानिध्य में केडियो की बगीची स्थित बालाजी मंदिर में आयोजित हुई।
बैठक में मकर संक्रांति को सामाजिक समरसता के रूप में मनाने, मठों ,मंदिरों तथा आश्रमों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने तथा जरूरत पड़ी तो आंदोलन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर मोदी विश्वविद्यालय के सामने कैफे , रेस्टोरेंट, हॉस्टल आदि के बाहर अनावश्यक रूप से जमावड़ा करने, आवारा रूप से घूमने, लड़कियों को छेड़ने, के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया तथा प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे लोगों को पाबंद करें और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। तथा होटलो की समय-समय पर जांच करने ,बिना आईडी के कमरा बुक नहीं करने और नाबालिक को कमरा नहीं देने, अनैतिक देह व्यापार नहीं चले इसके लिए होटल व्यापारियों को बुलाकर चर्चा की करने और प्रशासन द्वारा समय-समय पर अचानक जांच करने की मांग करते हुए दो प्रस्ताव पारित किए गए ।बैठक में जिला सह मंत्री शिवप्रसाद स्वामी, जिला टोली सदस्य तथा प्रखंड पालक रतन सिंह बगड़ी, प्रखंड मंत्री राजेंद्र माटोलिया, प्रखंड सह मंत्री कमल कुमावत, प्रखंड सह मंत्री विनोद सिंह गौड़, बजरंग दल प्रखंड संयोजक कमल तिवारी, दुर्गावाहिनी प्रखंड संयोजीका रेखा सैनी, गोविंद जांगिड़, अश्वनी पारीक, लालचंद, अभिजीत सैनी, त्रिवेणी देवी, आशा व्यास, परमेश्वरी गोस्वामी, रामादेवी कछवाल आदि मौजूद थे।