Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वन राज्य मंत्री ने अलवर में एथलेक्टिस प्रतियोगिता एवं रक्तदान शिविर में की शिरकत
जनसुनवाई कर अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित निराकरण के दिए दिशा-निर्देश
जयपुर, (21 दिसम्बर 2025)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में इंडियन मेडिकल एसोसियेशन द्वारा आयोजित ‘स्पंदन 2025’ एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं अहिंसा एकता ग्रुप समिति द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम में शिरकत की तथा जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।
शर्मा ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन मरीज को स्वस्थ करके घर भेजने में महती भूमिका निभाती है,ने बैडमिंटन, टेबिल टेनिस इत्यादि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव द्वारा खेलकूद के माध्यम से अलवर संसदीय क्षेत्रा की ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को निखारने के लिए शुरू किए गए अलवर सांसद खेल उत्सव में इंडियन मेडिकल एसोसियेशन द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता विशेष पहल के रूप में सहयोगी रही है। अलवर विधानसभा क्षेत्र में खेल व प्रतिभाओं को आगे बढाने हेतु अलवर विधानसभा कम्युनिटी खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 65 टीमें भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है।
रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की कि हौसला-अफजाई —
संजय शर्मा ने अहिंसा एकता ग्रुप समिति द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कार्यक्रम में रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में निरन्तर बढ़ती भूमिका विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्रा की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना —
इसके उपरान्त संजय शर्मा ने अलवर जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जिलेभर से आए बडी संख्या में परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी। उन्होंने कहा जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को तत्काल राहत प्रदान कर उनको मूतभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, सड़क, स्थानांतरण, अतिक्रमण, पट्टे, पुलिस आदि की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निराकरण करें।