Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता में सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों की वीसी के माध्यम से बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की डॉ. किरोडी लाल की सराहना

जयपुर, (14 अगस्त 2025)। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ यूरीया की उपलब्धता, विकसित कृषि संकल्प अभियान रबी, प्राकृतिक खेती मिशन, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और राष्ट्रीय खाद्यय तेल-तिलहन मिशन के तहत वीडियो कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रदेश के कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा द्वारा आदान विनिर्माताओं, विक्रेताओं, जमाखोर एवं मिलावट करने वालों के खिलाफ गुणनियंत्रण अभियान चलाकर जो कार्यवाही की उसके लिए बधाई दी।

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का कहना है कि केंद्र सरकार कृषकों एवं पशुपालकों के हितों के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। किसानों के हितों के साथ किसी भी स्थिति में समझौता नहीं किया जायेगा। कृषक कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 व 16 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा रबी कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रबी फसल की बुआई की रूप रेखा तैयार की जायेगी। इस कांफ्रेस में सभी राज्यों के कृषि मंत्रियों को भी आमंत्रित किया है।

उन्होंने कहा कि रबी फसलों के लिए खाद का आंकलन कर उर्वरकों की डिमांड समय पर केंद्र सरकार को भिजवाई जाये, जिससे उर्वरक मंत्रालय समय पर सप्लाई पूरी कर सके। यूरीया का गैर कृषि कार्यों, कालाबाजारी करने वालों, अमानक पेस्टिसाइड, अमानक उर्वरक निर्माताओं और विक्रेतों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने टैगिंग करने वाले आदान निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा। विकसित कृषि संकल्प अभियान रबी फसल 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जायेगा, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा गांव-गांव जाकर कृषकों को फसलों की जानकारी दी जायेगी। जिससे हमारे कृषकों के उत्पादन में वृद्धि होगी और देश का कृषक आर्थिक स्थिति से मजबूत हो सकेगा।
शिवराज सिंह चौहान ने प्राकृतिक खेती मिशन, प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना और राष्ट्रीय खाद्यय तेल-तिलहन मिशन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि दलहन तिलहन का आवश्यकता के अनुसार उत्पादन कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करें।

कृषि मंत्री डॉ. किरोडी लाल मिणा ने कहा कि राजस्थान में विशेष गुणनियंत्रण अभियान के तहत 1 अप्रेल से अब तक 56 एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा के कारण प्रदेश में खरीफ बुआई का क्षेत्रफल बढ़ने से उर्वरकों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने उर्वरक विभाग भारत सरकार से उर्वरकों की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में एवं समय पर करवाये जाने के लिए कहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.