Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में हुआ वंदे मातरम का सामूहिक गान

निदेशक ने की वंदे मातरम को आत्मसात करने की अपील

जयपुर, (23 जनवरी 2026)। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों ने शुक्रवार को प्रातः 10ः30 बजे सामूहिक रूप से वंदे मातरम गान किया।

निदेशक आशीष मोदी ने मुख्यालय अंबेडकर भवन के प्रांगण में वंदे मातरम को गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह गीत केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि माँ भारती के प्रति श्रद्धा, समर्पण और संघर्ष की भावना का प्रतीक है। जब-जब यह गीत गाया गया, तब-तब गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।

 मोदी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम “वंदे मातरम्” को केवल गीत के रूप में नहीं, बल्कि देश के प्रति ईमानदारी, समाज के प्रति संवेदनशीलता और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कर्तव्य के रूप में अपनाएं।

इस दौरान विभाग के अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.