Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (31 जनवरी 2024)। कृषि उपज मंडी में कृषक उपहार योजना 2023-24 के तहत 1 जुलाई 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक जारी ई-नाम कूपनों पर लॉटरी कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष एवं प्रशासक एडीएम चन्दन दुबे, सचिव महेंद्र कुमार और कृषि विपणन विभाग सीकर के क्षेत्रीय उपनिदेशक प्यारेलाल महला की उपस्थिति में बुधवार को निकाली गई। मंडी सचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि गेटपास की विक्रय पर्ची पर जारी कूपनों की लॉटरी में 25 हजार रूपए की राशि का प्रथम पुरस्कार लालपुर के रमेश को, 15 हजार रूपए की राशि का द्वितीय पुरस्कार हंसासर के शीशराम को, 10 हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार टोडरवास के शिवपाल को मिला। वहीं ई-पेमेन्ट की विक्रय पर्चियों पर जारी कूपन की लॉटरी में 25 हजार रूपए की राशि का प्रथम पुरस्कार मलसीसर के विनोद कुमार को, 15 हजार रूपए की राशि का द्वितीय पुरस्कार भीमसर के विकास टीबड़ा को वही 10 हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार हंसासर के अनिल कुमार को मिला।