Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

31 अक्टूबर को आयोजित होगा सघन एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान

आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग

जयपुर, (27 अक्टूबर 2025)। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार  जिले में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) के लिए आगामी 31 अक्टूबर को एक दिवसीय सघन एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर एक दिवसीय जांच अभियान के अंतर्गत 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर व अन्य गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में  गैर-संचारी रोगों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। मधुमेह के लक्षणों को किसी को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इसके लक्षणों में “धुंधली दृष्टि, भूख में वृद्धि, घावों का देर से भरना, थकान, लगातार प्यास लगना, अचानक वजन कम होना और बार-बार पेशाब आना” शामिल हैं।
उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि “अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लें और 31 अक्टूबर को गैर-संचारी बीमारियों (NCD) के लिए जांच अभियान में शामिल हों। साथ ही अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.