Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

IICDEM–2026: चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता पर राजस्थान निर्वाचन विभाग का विशेष सत्र

जयपुर,( 23 जनवरी 2026)। लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में आयोजित तीनदिवसीय वैश्विक सम्मेलन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IICDEM–2026) का आयोजन 21 से 23 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया गया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि शुक्रवार को सम्मेलन के अंतर्गत राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा “चुनाव, मीडिया और मतदाता जागरूकता” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में प्राप्त अनुभवों, नवाचारों एवं श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया गया।

इस सत्र को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, नवीन महाजन द्वारा मॉडरेट किया गया।

सत्र को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ताओं में—

क्रोएशिया से वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी अल्बिना रोज़ान्दिच,कज़ाख़स्तान से केंद्रीय निर्वाचन आयोग के उपाध्यक्ष मुख्तार यरमान, पूर्णिमा विश्वविद्यालय, जयपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. आस्था सक्सेना,

भारत निर्वाचन आयोग के महानिदेशक (मीडिया) आशीष गोयल शामिल रहें।

उल्लेखनीय है कि क्रोएशिया और कज़ाख़स्तान, IICDEM–2026 में राजस्थान के पार्टनर देश हैं, जिससे यह सत्र अंतरराष्ट्रीय अनुभवों और दृष्टिकोणों से और अधिक समृद्ध हुआ।

सुश्री क्रिस्टी मैककॉर्मिक, आयुक्त, अमेरिकी चुनाव सहायता आयोग एवं गुयाना की मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी इस सत्र में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.