Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने व नशा मुक्त पीढ़ी के निर्माण हेतु सभी का सहयोग आवश्यक’

झालावाड़ (17 मार्च 2026)। जिले को तंबाकू मुक्त जिला बनाने व नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने हेतु मंगलवार को जिला परिषद् झालावाड़ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार मीणा ने कहा कि चिकित्सा विभाग एवं जिला परिषद के साथ मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायते बनाई जाएगी। एसीईओ ने कहा कि जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में चरणबद्ध कार्य कर तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायते बनाई जाए। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित विकास अधिकारियों ने लक्ष्य निश्चित किया कि 31 मई तक जिले की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में तंबाकू मुक्त ग्राम की गाईड लाइन की पालना करते हुए तंबाकू मुक्त पंचायत घोषित किया जाएगा।

जिला सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण प्राकेष्ठ राजकुमार शर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशे की प्रथम सीढ़ी मीठी सुपारी, पान- मसाला, गुटका सहित अन्य तंबाकू उत्पादों से नशे की शुरुआत करते हैं जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी की गाईड लाइन के इंडिकेटर्स की पालना करना आवश्यक हैं जिससे पंचायतों का वातावरण नशा मुक्त होगा।

कार्यशाला में तंबाकू चबाने एवं धूम्रपान करने से आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि एचआईवी और टीबी से जो मृत्यु होती हैं उससे कहीं ज्यादा तम्बाकू उत्पादों से सेवन से होती हैं, लेकिन उन मृत्यु को रोका जा सकता हैं। कोटपा 2003 की धारा 4,5,6,7 पर विस्तृत जानकारी देते हुए कानून की पालना का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर बल दिया। कार्यशाला में एक्सईएन राजेन्द्र प्रसाद निमेष, बीडीओ आर्दश कुमार मीणा, कैलाश मीणा, संजय मीणा, एईएन प्रमोद कुमार नागर सहित जिला परिषद् स्टॉफ एवं चिकित्सा विभाग का स्ऑफ उपसिथत था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले में तम्बाकू मुक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत लगातार कार्य योजना के अनुरुप बेहतर कार्य कर रहा है। तम्बाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में भी बेहतर कार्य करते हुए जिले का भी तम्बाकू मुक्त करवाने का प्रयास करेगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.