Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (17 मार्च 2026)। उपखंड अधिकारी कौशल्या बिश्नोई ने गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए मंगलवार को गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। बैठक में घरेलू गैस वितरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसडीएम कौशल्या बिश्नोई ने कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के 24 से 48 घंटे के भीतर गैस सिलेंडर की डिलीवरी हर हाल में सुनिश्चित की जाए। वितरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों के बाहर स्टॉक बोर्ड एवं रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके।
बैठक में यह भी कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को वितरण रूट चार्ट की नियमित जांच करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम बिश्नोई ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में एजेंसी संचालकों ने गैस आपूर्ति सामान्य रहने की जानकारी दी, जिस पर प्रशासन ने सतत निगरानी बनाए रखने की बात कही।