Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,। प्रदेश में 2 हजार अविद्युतीकृत पशु चिकित्सा संस्थाओं को विद्युतीकृत किया जाएगा। इनके विद्युतीकरण में 6.50 करोड़ रुपए की लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है।
गहलोत के इस निर्णय से संस्थाओं में पशुओं के उपचार में सुगमता आएगी। अस्पतालों में कोल्ड चेन की सुविधा विकसित हो सकेगी, जिससे पशुओं की विभिन्न प्रकार की वैक्सीन को लम्बे समय तक रखा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।