Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज

झुंझुनूं,(23 जनवरी 2025)। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम न्यू राजस्थान बालिका महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 20 महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.