Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

बिदासर में हरिशरण जी महाराज की कथा में भक्तों को तुलसी लगे गमलो का वितरण

झुंझुनू (25 जून 2025)। लायंस क्लब झुंझुनू एवं श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में तुलसी लगे गमलों का वितरण गिन्नी देवी राधा वल्लभ खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से बुधवार सांयकाल 6 बजे भोलानाथ की बगीची बिदासर में हरिशरण जी महाराज की भागवत कथा में भक्तों को किया गया।

इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डी.एन.तुलस्यान, स्नेहलता तुलस्यान, नेहा प्रशांत तुलस्यान एवं प्रिषा तुलस्यान उपस्थित थी।
विदित है कि तुलसी लगे गमलों का पिछले कई वर्षों से लगातार वितरण किया जा रहा है एवं शहर की चुनिन्दा विभिन्न एरिया एवं विभिन्न कांप्लेक्सो में वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन्हें भी तुलसी लगे गमला लगा लेना हो चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस पर आकर ले सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.