Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

सी.पी.ए. के राजस्‍थान चैप्‍टर की एक दिवसीय सेमिनार— समारोह की मुख्‍य अतिथि होंगी भारत की राष्‍ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

जयपुर,। कॉमनवेल्‍थ पार्लियामेन्‍ट एसोसिएशन के राजस्‍थान चैप्‍टर द्वारा शुक्रवार को सांय 06:00 बजे झालाना संस्‍थानिक क्षेत्र स्थित राजस्‍थान इन्‍टरनेशनल सेन्‍टर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा। ‘‘राजस्‍थान विधानसभा के सांविधानिक पदधारकों की लोकतन्‍त्र सुदृढिकरण में भूमिका’’ विषयक सेमिनार की मुख्‍य वक्‍ता एवं समारोह की मुख्‍य अतिथि भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी। राज्‍यपाल कलराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता राजेन्‍द्र राठौड भी सेमिनार को सम्‍बोधित करेंगे।
विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सेमिनार का शुभारंभ राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलन कर किया जायेगा। समारोह में भारत की राष्‍ट्रपति को  पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.