Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
शांतिपूर्ण मतदान एवं लोकतंत्र में भागीदारी निभाने के लिए मतदाताओं को बधाई – जिला निर्वाचन अधिकारी रामावतार मीणा
झुंझुनूं (13 नवंबर 2024)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रामावतार मीणा ने जिले के मतदाताओं को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में एवं लोकतंत्र में अपने भागीदारी निभाने पर बधाई दी है । उन्होंने अपने बधाई संदेश में जिले के सभी मतदाताओं, नागरिकों, राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों, निर्वाचन ड्यूटी मे लगे समस्त प्रशासनिक अधिकारी/नोडल अधिकारी/कार्मिकों, स्वयं सेवी संगठनों, स्काउट गाइड, पुलिस, सुरक्षा बलों, मीडियाकर्मियो को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का यह महान कार्य सभी के आपसी समन्वय व सहयोग से स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।