Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

दीपावली के अवसर पर सीएनजी स्टेशनों पर होगी सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना

आरएसजीएल ने जारी किया टोलफ्री नंबर 18001806135 -पटाखें चलाते समय गैस पाइपलाइन से बनाए रखने का आमनागरिकों से आग्रह

जयपुर, (14 अक्टूबर 2025)। राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने राजस्थान स्टेट गैस के कोटा, नीमराणा और कूकस में संचालित सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना के निर्देश दिए है। उन्होंने आमनागरिकों से भी आग्रह किया है कि पटाखें आदि ज्वलनशील उत्पाद चलाते समय गैस पाइपलाइन से दूरी बनाये रखने के साथ ही गैस रिसाव या इस तरह की अनहोनी घटना की स्थिति में तत्काल टोलफ्री नंबर 18001806135 पर सूचित करने का कष्ट करें।
एमडी रणवीर सिंह मंगलवार को राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारियों व कार्मिकों से दीपावली त्यौहार पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को लेकर वर्चुअली संवाद कायम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएनजी स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा मानकों के प्रति सचेत करने की और पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएनजी स्टेशनों आदि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और स्टेशनों पर कंप्रेसर जैसे क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने को कहा।
डीजीएम सीएनपी विवेक श्रीवास्तव व डीजीएम मार्केटिंग विवेक रंजन ने डीपीएनजी व सीएनजी एरिया में लिक डिटेक्शन टेस्ट कराने को कहा।
कोटा डीजीएम ओएण्डएम सीपी चौधरी और डीजीएम प्रोजेक्ट आनन्द आर्य ने विस्तार से सुरक्षा मानकों की पालना के संबंध में तैयारियों की जानकारी दी। नीमराणा मैनेजर अतुल शुक्ला ने भी कहा कि सुरक्षा मानकों की शतप्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाएगी।
सीएफओ दीप्तांशु पारीक और डीएम आईटी गगनदीप राजोरिया ने कहा कि आमनागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए्र।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, वर्चुअली रुप से प्रशांत खिंजालका, अविनाश सिंह, बिट्टू यादव, वीरु कुमार गौड, शुभम शर्मा़ सहित फील्ड अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.