Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 58 शैक्षणिक ब्लॉक्स में लर्निंग एड सामग्री युक्त संदर्भ कक्षों के लिए 1.16 करोड़ रुपये व्यय किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की इस स्वीकृति से विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को अध्ययन में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री द्वारा दी गई स्वीकृति के अनुसार प्रति कक्ष 2 लाख रुपये की राशि से उपकरण क्रय किये जाएंगे। समग्र शिक्षा के अंतर्गत 300 संदर्भ केन्द्र पूर्व में अनुमोदित किये जा चुके हैं। इस प्रकार, राज्य के सभी 358 ब्लॉक पर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लर्निंग एड सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस सम्बन्ध में घोषणा की गई थी।