Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (29 अगस्त 2023)। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों, शिल्पियों, फोटोग्राफरों और रंगकर्मियों के लिए प्रदेश की राजधानी में ‘जयपुर कला समागम‘ का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सितम्बर, 2023 में प्रस्तावित समागम के लिए 3.10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। यह राशि राजस्थान ललित कला अकादमी के पी.डी. खाते में हस्तांतरित की जाएगी।
गहलोत की स्वीकृति से समागम में राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी, 7-7 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कलाकार व मूर्तिकार शिविर, राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी, राष्ट्रीय कला संगोष्ठी और 3 दिवसीय सांस्कृतिक समागम का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में जयपुर कला समागम के आयोजन के लिए घोषणा की गई थी।