Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति – अकलेरा एवं श्रीगंगानगर मंडी में होंगे 2 करोड़ 28 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य
मण्डी समितियों में कृषक सुविधाओं का होगा विस्तार
जयपुर, (25 अक्टूबर 2025)। राज्य सरकार कृषि क्षेत्र में सुविधाओं एवं सेवाओं का विस्तार कर किसान कल्याण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में सतत रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की अकलेरा एवं श्रीगंगानगर मंडी में विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
झालावाड़ जिले की कृषि उपज मंडी अकलेरा में ई-नाम हाॅल का कार्यालय भवन सहित नवीन निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 78 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं, कृषि उपज मंडी श्रीगंगानगर के फल-सब्जी व वन उपज मंडी यार्ड में विद्युत कार्यों के लिए भी लगभग 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान कृषि उपज मंडी अधिनियम 1961 के तहत टोंक जिले में कृषि उपज मंडी टोडारायसिंह के प्रथम बोर्ड के गठन का अनुमोदन भी किया गया है। जिससे इस मंडी का प्रशासनिक संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।