Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति – फलौदी जिले का चौरडिया उप स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा क्रमोन्नत

स्व. कल्याण सिंह के नाम पर होगा नामकरण , 8 अतिरिक्त पदों का होगा सृजन

जयपुर, (5 अक्टूबर 2023)। राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य ढ़ांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फलौदी जिले की देचूं पंचायत समिति के ग्राम चौरडिया स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने के साथ ही, इसका नामकरण स्व. कल्याण सिंह के नाम पर करने की मंजूरी दी है।

      मुख्यमंत्री गहलोत ने इसके लिए 8 अतिरिक्त पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी है। नव स्वीकृत पदों में नर्स श्रेणी-द्वितीय एवं वार्ड ब्वॉय के दो-दो तथा चिकित्सा अधिकारी, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट एवं लैब टैक्नीशियन के एक-एक पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के इस निर्णय से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकंेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.