Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मिलावट के खिलाफ अभियान, 700 किलो मिलावटी पनीर नष्ट कराया

अलवर से मंगवाकर खुदरा विक्रेताओं को किया जाता था सप्लाई

जयपुर, (24 जनवरी 2026)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में आमजन को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही न​ष्ट करवाया गया।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह तथा संयुक्त आयुक्त डॉ वी.पी. शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर स्थित मेसर्स बरसाना पनीर भंडार के गोदाम पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यहां 700 किलोग्राम मिलावट पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

मिलावटी पनीर का एक नमूना एक्ट के तहत लिया गया। बरसाना पनीर भंडार के मालिक मुस्ताक से मिली जानकारी के अनुसार अलवर से यह पनीर मंगाकर जयपुर के खुदरा पनीर विक्रेताओं को 200-220 के भाव से बेचा जाता जाता है। पनीर मालिक ने स्वयं पनीर के मिलावटी होने की पुष्टि की। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा एवं विनोद कुमार शर्मा शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.