Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (15 फरवरी 2026)। पाली जिले के प्रवास के दौरान पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत धणा के ग्राम दौलपुरा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत राशि से आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसी तरह कुमावत ने दौलपुरा में ही पंचायत समिति मद से 9.90 लाख रुपए की राशि से निर्मित खेल मैदान की चारदिवारी का उदघाटन किया। साथ ही विधायक कोष से स्वीकृत राशि से टयूबवैल पर लगे थ्री फेज विद्युत कनेक्शन का उदघाटन किया। इसी तरह ग्राम बड़ली में टोल नाका से गांव तक 3.3 किमी. संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।