Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं में नशे के खिलाफ़ सड़कों पर उतरा युवा सैलाबहज़ारों मशालों के साथ गरजा युवा आक्रोश, राहुल जाखड़ बने आंदोलन की आवाज़

इस जनआंदोलन में NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ एवं कांग्रेस MLA प्रत्याशी अमित ओला भी शामिल हुए और युवाओं का हौसला बढ़ाया

झुंझुनूं (28 जनवरी 2026)।झुंझुनूं में बढ़ते नशे के खिलाफ़ मंगलवार शाम एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में हज़ारों युवाओं ने हाथों में जलती मशालें लेकर सड़कों पर उतरकर नशे के खिलाफ़ खुला एलान-ए-जंग किया।

“झुंझुनूं में पहली बार NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ नशे के खिलाफ़ सड़कों पर उतरे, जिसने छात्र राजनीति को नई दिशा दी।”

स्वर्ण जयंती स्टेडियम से शहीद स्मारक तक निकाले गए इस विशाल मशाल जुलूस में युवाओं का जोश, गुस्सा और संकल्प साफ़ दिखाई दिया।

पूरे कार्यक्रम की धुरी राहुल जाखड़ रहे, जिनके तेज, भावनात्मक और चेतावनी भरे भाषण ने युवाओं में नई ऊर्जा भर दी।

राहुल जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा—

“नशा सिर्फ़ शरीर नहीं, पूरे परिवार और भविष्य को बर्बाद करता है। झुंझुनूं का युवा अब चुप नहीं रहेगा। ये मशाल नशे के सौदागरों और सिस्टम के लिए चेतावनी है।”

उनकी इस हुंकार पर पूरा मैदान नारेबाज़ी से गूंज उठा।

स मौके पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा—

“राजस्थान का युवा नशे के खिलाफ़ खड़ा है और NSUI इस लड़ाई को हर जिले तक ले जाएगी। झुंझुनूं के युवाओं ने आज मिसाल कायम की है।”NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने अपने संबोधन में कहा—

“झुंझुनूं में आज जो हज़ारों युवाओं का सैलाब दिखा, वो यूँ ही नहीं आया।

ये NSUI जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ की मेहनत, भरोसे और नेतृत्व का नतीजा है।

राहुल जाखड़ ने साबित कर दिया है कि जब नेतृत्व ईमानदार हो, तो युवा खुद-ब-खुद साथ खड़े हो जाते हैं।”

वहीं कांग्रेस MLA प्रत्याशी अमित ओला ने कहा—

“नशे के खिलाफ़ ये संघर्ष सिर्फ़ युवाओं का नहीं, पूरे समाज का है। अगर सरकार और प्रशासन ने सख़्ती नहीं दिखाई, तो जनता सड़क पर जवाब देगी।”जिस साहस, साफ़ नीयत और प्रतिबद्धता के साथ राहुल जाखड़ नशे के खिलाफ़ युवाओं को एकजुट कर रहे हैं, वही असली राजनीति है।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झाझड़िया ने भी नशे के खिलाफ़ निरंतर अभियान चलाने की बात कही और युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की।

“इस दौरान NSUI जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं हज़ारों छात्र मौजूद रहे।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.