Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

हनुमानगढ़ के नोहर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगा बस स्टैंड – उप मुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री

जयपुर, (30 जनवरी 2026)। उप मुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि आमजन को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना राज्य सरकार का ध्येय है। हनुमानगढ़ के नोहर में बस स्टैंड निर्माण के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिस पर कृषि विपणन बोर्ड द्वारा शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा।

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. बैरवा प्रश्नकाल के दौरान सदस्य अमित चाचाण द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गत सरकार द्वारा राज्य में विभिन्न स्थानों पर बस डिपो बनाए जाने की घोषणाएं की गई, लेकिन संचालन नहीं किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने केकड़ी बस डिपो की घोषणा कर संचालन भी कर दिया गया है।

इससे पहले विधायक चाचाण के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने बताया कि बजट 2023-24 की घोषणा में नोहर में बस डिपो खोला जाने संबंधी घोषणा की गई थी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में की गई बजट घोषणाओं की समीक्षा के बाद नोहर से संचालित निगम बसों की संख्या, डिपो की स्थापना लागत एवं निगम की बसों के सुगम संचालन की आवश्यकता के दृष्टिगत बस डिपो निर्माण के स्थान पर बस स्टैण्ड का निर्माण करवाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, उन्होंने बताया कि वित्त (व्यय-2) विभाग ने निगम को वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेकर बस स्टैंड्स का निर्माण कराने का परामर्श दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.