Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम

जयपुर, (28 जनवरी 2024)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “मन की बात“ के 109वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ मुख्यमंत्री निवास पर संबोधन को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हमेशा ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ में स्वच्छता और अंगदान का संदेश भी दिया है। हमें भी मिलकर उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान निरंतर चलाना चाहिए। साथ ही, अंगदान के प्रति भी जागरूकता फैलानी चाहिए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी, 2024 को सुबह 11 बजे विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा‘ करेंगेे। श्री शर्मा ने प्रदेश के विद्यार्थियों से इस चर्चा में जुड़ने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.