Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित

नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल और जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने किया निरीक्षण

झुंझुनूं, (3 जनवरी 2024)। केंद्र सरकार की योजनाएं आम जन तक पहुंचाने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन हो रहा है। बुधवार को डूंडलोद में आयोजित शिविर में नवलगढ़ विधायक विक्रम जाखल और जिला कलेक्टर बचनेश कुमार अग्रवाल ने निरीक्षण किया। विधायक जाखल ने इस दौरान लाभार्थियों से संवाद किया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। शिविर का निरीक्षण करते हुए जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने प्रत्येक विभाग के काउंटर पर जाकर योजनाओं की प्रगति जानी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों की प्रगति कम होने पर असंतोष जताते हुए कार्य में सुधार लाने की बात कही। जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्म योजना, पीएम किसान सम्मन निधि योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की। जिला कलेक्टर अग्रवाल ने मृदा कार्ड के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में झुंझुनू जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए । इस दौरान नवलगढ़ उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, तहसीलदार भीम सिंह सैनी, डूंडलोद ग्राम पंचायत के सरपंच हरफूल पूनिया भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.