Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने ग्रहण किया पदभार

जयपुर, (3 जनवरी 2024)। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किए जाएंगे ।
इस दौरान उनके परिजन भी उपस्थित रहे। सभी ने दिलावर को पदभार ग्रहण की बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.