Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला प्रमुख एवं नवलगढ़ विधायक ने किया शिविर का निरीक्षण

झुंझुनूं, (29 दिसंबर 2023)। जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत बसावा व देवगाँव नूआ में आयोजित शिविर में जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी व नवलगढ विधायक विकम जाखल द्वारा भाग लिया गया। शिविरों में उपस्थिति जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एंव अधिकारी/कर्मचारियों को जिला प्रमुख ने भारत देश को 2047 तक पूर्णरूप से विकसित करने की शपथ दिलाई तथा दोनों शिविरों के दौरान उज्जवला योजना में गैस वितरण, किसानों को मृदा कार्ड, किसान केडिट का लाभार्थियों को वितरण किया गया। साथ ग्राम पंचायत स्तरों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारी/कर्मचारियों एवं ग्राम क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही भारत सरकार सभी योजनाओं का अधिकाधिक लोगों को फायदा व जानकारी पहुँचानें के लिए कहा जिससे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री मा.नरेन्द्र मोदी जी का देश को पूर्णरूप से विकसित करने का सपना साकार हो सके। शिविरों के दौरान बीरबल गोदारा जि.प.स. बजरंगलाल जि.प.स., पंचायत समिति सदस्य, दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच सुनिता दूत, ज्ञानप्रकाश डूडी, ग्रामवासी शिविर प्रभारी सुमन सोनल उप खण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी एंव सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.