Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुन, (19 दिसम्बर 2023)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की चिड़ावा नगर पालिका के वार्ड 22 के रिक्त पद के उप चुनाव के लिए निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 23 जनवरी को, विशेष अभियान 28 जनवरी को, दावों एवं आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी, दावों एवं आक्षेपों के निस्तारण का कार्य 9 फरवरी तक किया जाएगा, पूरक सूचियों की तैयारी 12 फवरी तक तथा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा।