Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
स्वर्गीय सुशीला देवी तुलस्यान की पुण्य स्मृति में लगे रक्तदान शिविर में 58 सेवा भावी व्यक्तियों ने किया रक्तदान
झुंझुनू, (18 दिसंबर 2023)। लायंस क्लब झुंझुनू के तत्वाधान में स्वर्गीय सुशीला देवी तुलस्यान धर्मपत्नी केशर देव तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं उनके परिवारजनों के सौजन्य से सीकेआरडी अस्पताल एवं ब्लड बैंक झुंझुनू की प्रेरणा से रक्तदान शिविर का आयोजन सोमवार प्रातः 11 बजे किया गया।
जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक स्पेशल प्रांतीय कैबिनेट सेक्रेटरी नरेंद्र व्यास ने बताया कि इंदिरा नगर सुभाष मार्ग स्थित सीकेआरडी अस्पताल एवं ब्लड बैंक पर लगाये गये शिविर में अठावन सेवाभावी रक्त दानदाताओं ने रक्तदान किया।
सभी रक्तदान दाताओं को दुपट्टा ओढाकर प्रशस्ति पत्र भेंट कर आशीर्वाद बालाजी का सिल्वर कॉइन एवं सीकेआरडी हॉस्पिटल की ओर से दीवार घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनू उपाध्यक्ष डॉ बबीता कुमावत, डॉक्टर देवेंद्र शेखावत, कोषाध्यक्ष शिवकुमार जांगिड़, डॉक्टर लालचंद ढाका, डॉक्टर संगीता ढाका, डॉ अनिल महलावत, कैलाश चंद्र सिंघानिया, डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत, डॉक्टर एन एस नरूका, कार्यक्रम संयोजक स्पेशल प्रांतीय कैबिनेट सेक्रेटरी नरेंद्र व्यास, प्रहलाद अग्रवाल, महिपाल सिंह, सुरेंद्र केडिया, शकुंतला पुरोहित, ओम प्रकाश जांगिड़, शिविर के दानदाता एमजेएफ लायन डॉक्टर डीएन तुलस्यान, माधव तुलस्यान एवं दीपक शर्मा सहित अन्य जन उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष अमरनाथ जांगिड़ एवं सचिव भागीरथ प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि लायंस क्लब झुंझुनू अपने स्थापना से विगत 42 वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद रोगियों को रक्त उपलब्ध करवा कर उन्हें लाभान्वित करता आ रहा है।