Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुंबई प्रवासी सुशील रामस्वरूप गाड़िया ने आदर्श बाल निकेतन स्कूल का अवलोकन किया 

झुंझुनू । झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई द्वारा संचालित चुना का चौक रानी सती रोड स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल मे 11 दिसम्बर अपराहन 4 बजे झुंझुनूं निवासी मुंबई प्रवासी झुंझुनू प्रगति संघ मुंबई के सुशील रामस्वरूप गाड़िया पधारे।

विद्यालय आगमन पर गाड़िया का स्कूली छात्राओं द्वारा तिलकार्चन कर स्वागत किया गया। उन्होंने स्कूल प्रांगण में स्थापित सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा विद्यालय सचिव परमेश्वर हलवाई, स्कूल निदेशिका डॉक्टर अंशु लीला, स्कूल प्राचार्य अनीता मंहमिया, कार्यकारिणी सदस्य डॉ डीएन तुलस्यान एवं नरेंद्र वर्मा ने गाड़िया का दुपट्टा औढाकर स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

गाड़िया ने पूरी स्कूल बिल्डिंग, कंप्यूटर लैब, क्लासरूम, स्कूल के पीछे खेल भवन एवं स्कूल में स्थापित झूलो इत्यादि का अवलोकन कर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा की स्कूल में आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

स्कूल निदेशिका डॉक्टर अंशु लीला से उन्होंने स्कूल प्रगति के संबंध में रिजल्ट एवं विद्यार्थियों की संख्या इत्यादि के बारे में जानकारी लेकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदर्श बाल निकेतन स्कूल से उनका तथा उनके पिता स्वर्गीय  रामस्वरूप जी गाड़िया का हमेशा से ही विशेष लगाव रहा और उन्हीं की इच्छा अनुसार उनका परिवार भी हमेशा ही स्कूल की प्रगति विकास के बारे में सोचते रहता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.