Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर । जयपुर जिले में मतदान दिवस 25 नवंबर 2023 को समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसमें निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को मतदान दिवस पद सवैतनिक अवकाश भी शामिल है। इन सभी संस्थाओं में सवैतनिक अवकाश सुनिश्चित करने के लिए दलों का गठन भी किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने बताया कि मतदान दिवस पर कामगारों को सवैतनिक अवकाश सुनिश्चित करने के लिए तीन दलों का गठन किया है। प्रथम दल में श्रम निरीक्षक सुश्री दीपा गोयल एवं लेखाकार (बीओसीडब्ल्यू) मनीष वर्मा (मोबाईल-9871616368), द्वितीय दल में श्रम निरीक्षक शशि गुरू एवं डीएम (बीओसीडब्ल्यू) भूपेन्द्र चौधरी (मोबाईल-9694132527) एवं तृतीय दल में श्रम निरीक्षक नम्रता शर्मा एवं लेखाकार (बीओसीडब्ल्यू) हितेश रजवानिया (मोबाईल-8003454088) शामिल है।
उन्होंने बताया कि ये दल 24 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कार्यालय में उपस्थित रहकर संस्थानों से सवैतनिक अवकाश के आदेश की पालना सुनिश्चित करवाएंगे। साथ ही, इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होने पर उसको रजिस्टर में इंद्राज करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।