Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं एकेडमी के वार्षिकोत्सव ‘सारंग’ का आगाज 4 नवंबर को

तैयारियां अंतिम चरण में, यूट्यूब एवं फेसबुक पर होगा सीधा प्रसारण

शेखावाटी के सबसे बड़े फेस्टिवल ‘सारंग’ का एक दिवसीय आयोजन झुंझुनूं एकेडमी के डीएम मोदी ऑडिटोरियम में दिनांक 4 नवंबर शनिवार शाम चार बजे किया जाएगा। स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के प्रदेशाध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर, वायु सेना के पूर्व अधिकारी एवं जयपुर प्रान्त अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष एयर कमोडोर चंद्रमोली, भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर मनरूप सिंह पूनिया तथा बिरला सार्वजनिक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मधुसूदन मालानी होंगे।

जानकारी देते हुए झुंझुनूं एकेडमी डायरेक्टर गरिमा मोदी ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की लगभग तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों ने स्टेज पर रिहर्सल प्रारम्भ कर दी है। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से प्लान व डिजाइन किया गया है जिसमे हर रंग एवं विधा के कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। जो हर वर्ग एवं आयु के लोगों का मन मोह लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आधुनिकता के साथ साथ भारतीय संस्कृति, देश भक्ति , शास्त्रीय एवं विरासत की भी झलक देखने को मिलेगी।

स्कूल चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी ने सारंग महोत्सव के महत्त्व पर बुधवार को सभी विधार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण व्यक्ति व विकास करना है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना, लीडरशिप क्वालिटी डेवेलोप करना साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाना और टाइम मैनेजमेंट के गुणों को अपनाना तथा भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाना है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोटीवेट किया तथा कहा कि वर्तमान में शिक्षा के साथ साथ अन्य क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का ‘सारंग महोत्सव’ सशक्त मंच प्रदान करता है। किसी भी विद्यालय की प्रतिष्ठा एवं गरिमा के द्योतक उसमे आयोजित होने वाले कार्यक्रम ही होते हैं।

स्कूल उप-प्राचार्या सरोज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पूर्णतया विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल द्वारा आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि गत वर्ष एकेडमिक्स में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कक्षा नर्सरी से 12 तक के टॉपर विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा इसी अवसर पर बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकगण एवं कार्मिको को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

स्कूल निदेशक आकाश मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सारंग केवल वार्षिकोत्सव ही नहीं बल्कि एक यूथ कार्निवाल फेस्टिवल है जिसमे संगीत, कला और नृत्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पूरे इवेंट का लाइव टेलीकास्ट झुंझुनूं एकेडमी के फेसबुक एवं यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।

डॉ. रविशंकर शर्मा
प्राचार्य झुंझुनूं एकेडमी

Leave A Reply

Your email address will not be published.