Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

कॉलेज ने मनाया नो व्हीकल डे, सम्पूर्ण कैंपस रहा वाहन मुक्त

लोहिया कॉलेज से ही वर्ष 2018 में हुई थी शुरुआत, आज सम्पूर्ण प्रदेश में लागू, एक ही दिन में लाखों रुपए के पेट्रोल व ईंधन की हुई बचत

चूरू, (01 नवंबर 2023)। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य डॉ जेबी खान के निर्देशन में सम्पूर्ण नो व्हीकल डे का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ जे बी खान ने बताया कि इस अवसर पर सम्पूर्ण कॉलेज परिसर पूर्णतया वाहन मुक्त रहा। नो व्हीकल डे के दिन महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य, कार्मिक एवं विद्यार्थी पैदल व साइकिल से ही महाविद्यालय आये।
उन्होंने बताया कि ‘‘नो व्हीकल डे अभियान‘‘ वर्ष  2018 में लोहिया कॉलेज से ही आरम्भ हुआ था और आज पूरे राजस्थान लागू हो गया है। राजस्थान उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी कॉलेजों अभियान को लागू कर दिया है। इस आयोजन से एक ही दिन में न केवल लाखों रुपए के पेट्रोल व ईंधन की बचत हुई बल्कि परिसर भी प्रदूषण मुक्त रहा।
कार्यक्रम संयोजक संतलाल ने बताया कि इस अवसर पर गांधीगिरी का संदेश देते हुए नो व्हीकल डे में सहयोगी भूमिका निभाने वाले सभी को फूल भेंट किये गए।
इस अवसर पर डॉ एम एम शेख, डॉ सुनील कुमार, मुकेश कुमार मीणा, मो जावेद खान, हेमंत मंगल, डॉ बी एल मेहरा, रमेश कुमार, बुद्धकुमार, भंवर लाल, विनोद कुमार, संदीप कुमार, उमेद सिंह भाटी सहित सभी संकाय प्रभारियों व सदस्यों, एनसीसी, एनएसएस एवं स्काउट ने सहयोगी भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.