Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विश्व युवा दिवस के उपलक्ष में शनिवार को आयोजित होगी युवा महापंचायत

जयपुर  । राजस्थान युवा बोर्ड अध्यक्ष  सीताराम लाम्बा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम के कांफ्रेंस हॉल में राज्य स्तरीय युवा महापंचायत के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष  लाम्बा ने बताया कि विश्व युवा दिवस (12 अगस्त) के उपलक्ष में मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को युवा महापंचायत आयोजित होगी। इसमें युवा निति को और बेहतर बनाने के लिए युवा महापंचायत द्वारा राज्य सरकार को आवश्यक सुझाव दिए जायेंगे।

  लाम्बा ने बताया की मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत की बजट घोषणा के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य युवा महापंचायत शनिवार को प्रातः 9 बजे कृषि अनुसंधान केंद्र, दुर्गापुरा के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की जाएगी। उन्होने कहा की राजस्थान का बजट युवाओं को समर्पित है जिसमे राजस्थान की नई युवा निति को बेहतर बनाने के लिए उन्होने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलग-अलग युवा वर्ग जैसे महिलाए, पुरुष, ट्रांसजेंडर एवं आदिवासी से सुझाव लिए और शिक्षा, रोजगार एवं विकास जैसे मुद्दों को अपने मसौदे में शामिल किया। इस मसौदे को शनिवार को होने वाली युवा महापंचायत में प्रस्तुत कर राज्य सरकार को भेजा जायेगा।

  लाम्बा ने बताया कि युवा महापंचायत में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री   अशोक चांदना, एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय प्रभारी  कन्हैया कुमार, राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष   सुशील पारीक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही एन.एस.एस, एन.वाई.के.एस, एन.सी.सी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड के स्वयं सेवक, केडेट एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों सहित लगभग 1000 व्यक्तियों द्वारा भाग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री 500 करोड़ रूपए का युवा कल्याण कोष बना रहे हैं। जिससे युवाओ को विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त 100 करोड़ रूपए एडवांस पर्सनलिटी डेवलपमेंट के लिए भी रखे जायेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.