Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अतिआवश्यक – राजेंद्र कुमार शर्मा “हंस”
“नो बैग डे” पर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति विधार्थियों को जागरूक किया गया
जयपुर, (05 अगस्त 2023 )– “नो बैग डे” पर विद्यार्थियों में मनोवैज्ञानिक विकास एवं जीवन कौशल को बढ़ावा देने के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता थीम पर गांधीनगर में स्थित महात्मा गाँधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजा रामदेव पोद्दार रा. उ. मा. विधालय (अंग्रेजी माध्यम) में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। नवीन जैन, शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश में सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पधारे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयपुर राजेन्द्र कुमार शर्मा “हंस” ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में विधार्थियों में मानसिक अवसाद और तनाव तेजी से बढ़ता जा रहा जिसको लेकर वर्तमान सरकार जागरूक और संवेदनशील है इसीलिए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा को आनंददायक एवं गतिविधि आधारित सीखने को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूलों में “नो बैग डे” का आयोजन किया जा रहा है ताकि विधार्थी मानसिक रूप से समृद् हो सके और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए संकल्पित हो कर अच्छा निर्णय ले सके। हंस ने कहा कि अपनी क्षमताओं के बारें पहचानना, जीवन के दैनिक तनाव से निपटने के तौर-तरीकों के बारें में जानना, अपने काम की उत्पादकता को कैसे बढ़ाना है और समाज में किस प्रकार अच्छा योगदान यह हम सभी तभी जान पाएंगे जब हम मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कलंको को समाप्त करेंगे। सत्र में एमपावर एवं एसआरकेपीएस के जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ भूपेश दीक्षित ने विधार्थियों को सामान्य मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमें 150 से अधिक विधार्थियों ने भाग लिया तथा मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विधार्थियों ने अपनी भावनाएं एवं विचार व्यक्त किये। “नो बैग डे” पर महात्मा गाँधी राजकीय विधालय (अंग्रेजी माध्यम) के विधार्थियों द्वारा नशा मुक्ति के विषय पर नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। सत्र के दौरान प्रिंसिपल कुमुद शर्मा एवं स्नेहप्रभा मनोहर, संगीता आर्य, शशिभूषण शर्मा, माधव शर्मा, आनंद कुमार, अनूप कुमार, लक्ष्मी व अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे।