Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई – स्प्रिट जब्त, वॉश एवं भट्टियां नष्ट

जयपुर, (6 अक्टूबर 2026)। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही जारी है। पंचायती राज चुनावों की आचार संहिता के तहत उदयपुर के आबकारी थाना क्षेत्र मावली के ग्राम बड़ोदिया में एक फार्म हाउस पर दबिश देकर 125 लीटर स्प्रिट 200 लीटर के ड्रम में बरामद किया गया। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में की गई।

इसी प्रकार जयपुर ग्रामीण चाकसू द्वारा देवगांव, बागरिया व सीतापुर में दबिश देकर 10 हजार लीटर वॉश सहित 10 मदिरा भट्टियां नष्ट की गई। फुलेरा थाना क्षेत्र में किंगफिशर बीयर के 20 केन 500 एमएल जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पाली जिले में आबकारी निरीक्षक सोजत ने रेलवे पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में 36 बोतल अंग्रेजी मदिरा फोर सेल इन पंजाब जब्त करते हुए अभियोग दर्ज किया। सिरोही में आबकारी थाना आबूरोड़ द्वारा 2400 लीटर वॉश सहित एक मदिरा भट्टी नष्ट कर मौके से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

प्रदेश के समस्त जिलों में भी गश्त, नाकाबंदी व दबिश दी जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.