Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (13 अगस्त 2026)। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार, 14 अगस्त को स्काउट गाइड परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5:30 बजे आयोजित होगा।
जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा को स्मरण करने तथा विभाजन की त्रासदी से जुड़े अनुभवों और घटनाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की जाएगी ।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा होंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।