Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री ने अलवर नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण

शिविर में नागरिकों की परिवेदनाओं को सुनकर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जयपुर, (16 जून 2026)। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर नगर निगम में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण किया एवं आमजन की परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये तथा आवासीय पट्टों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को दस्तावेज वितरित किए।

वन राज्य संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविर आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से एक छत के नीचे उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि शहरी सेवा शिविर सरकार के प्रति नागरिकों के विश्वास और प्रशासन की पारदर्शिता को भी और मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय की मूल भावना को चरितार्थ करने के लिए शहरी सेवा शिविर व ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि जागरूक रहकर इन शिविरों का न केवल स्वयं लाभ उठाएं बल्कि अन्य लोगों को भी लाभांवित कराने में सहयोग करें।

शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अलवर नगर निगम आयुक्त सहित उनकी टीम के साथ शहर के नागरिकों की परिवेदनाओं को सुना। शर्मा ने संबंधित अधिकारी को मौके पर ही कार्य करने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.