Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान पुलिस की सड़क सुरक्षा के लिए बड़ी सख्ती:

अनधिकृत लाल-नीली बत्ती, हूटर, काली फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगाने वालों पर एक्शन

जयपुर, (14 जून 2026)। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों और अवैध हूटर-बत्तियां लगाकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

राजस्थान पुलिस ने अपने विशेष सघन महाअभियान के तहत कार्रवाई के 10 दिनों में 87,945 वाहनों और वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की हैं। पुलिस टीमों ने सड़कों पर सघन नाकेबंदी करते हुए 10वें दिन (शनिवार को) प्रदेशभर में 8,750 वाहनों के खिलाफ सख्त दंडात्मक और विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई है।

डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के बारे में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि अभियान में अब तक सबसे ज्यादा कार्रवाई गाड़ियों के शीशों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध लगाई गई काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) और नियम विरुद्ध नंबर प्लेटों पर की गई।

– अभियान में 4 जून से 13 जून तक 87,945 कार्रवाई

– वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म): 33918 वाहन

वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन: 12094 वाहन

नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह: 22630 वाहन

वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन: 8490 वाहन

अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट व हूटर: 6097 वाहन

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न / एयर हॉर्न: 4,716 वाहन

शनिवार को 8750 वाहनों पर कार्रवाई

-वाहन के शीशों पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म): 3274 वाहन

वाहन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन: 1274 वाहन

नियम विरुद्ध नम्बर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह: 2168 वाहन

वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन: 856 वाहन

अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट व हूटर: 691 वाहन

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले प्रेशर हॉर्न / एयर हॉर्न: 487 वाहन

एडीजी डॉ. मीणा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। वाहनों पर अनाधिकृत रूप से पद, जाति या संस्था का नाम लिखना, रसूख दिखाने के लिए हूटर बजाना और काली फिल्म की आड़ में घूमना कानूनन अपराध है। पुलिस के महा अभियान में और अधिक कड़ाई के साथ कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने वाहन चालकों और मालिकों से कानून सम्मत तरीके से ही वाहनों का संचालन करने के लिए अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.