Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
मानसून से पहले शहर की सड़कों नालियों एवं सीवरेज की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने टीम के साथ किया निरीक्षण
झुंझुनूं, (4 जून 2026)। शहर में मानसून से पूर्व मुख्य नालो की सफाई, मुख्य सड़को की मरम्मत एवं सीवरेज ऑवर फ्लो के सम्बन्ध में गुरुवार को अति. जिला कलक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद अजय कुमार आर्य द्वारा शहर के मुख्य स्थलो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी से प्रारम्भ किया गया। कालोनी में सीवरेज ऑवर फ्लो से प्रभावित स्थलो का निरीक्षण किया गया तथा मौके पर स्थानीय लोगों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण दौरान प्रशासक द्वारा नगर परिषद अधिकारियो एवं एल एण्ड टी प्रतिनिधि को सीवरेज से उत्पन्न शिकायतो का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने आगामी मानूसन के मध्यनजर एल एण्ड टी प्रतिनिधि को सामान्य शिकायत निवारण दस्ते के अलावा एक अतिरिक्त टीम मय संसाधन लगाये जाने की निर्देश दिये अतिरिक्त टीम सीवरेज ऑवर फ्लो सम्भावित स्थलो पर शिकायत से पूर्व ही सफाई कार्य पूर्ण करेगी। निरीक्षण दौरान न्यू हाउसिंग बोर्ड योजना के पार्कों की बदहाल स्थित पर नाराजगी जताते हुए प्रशासक आर्य द्वारा न्यू हाउसिग बोर्ड विभाग को उनकी तरफ से पार्क विकसित करने के लिए पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये।
पुलिस लाईन के सामने निर्माणाधीन आर.ओ.बी. के कार्य स्थल निरीक्षण दौरान पाया गया की जयपुर रोड़ स्थित सीवर लाईन के मैन हॉल को सडक निर्माण में दबा दिया गया है एवम सडक के समानान्तर निर्माणाधीन सम्पूर्ण नाले की निकासी शहर की तरफ दी गई है। जिस पर एडीएम आर्य ने आर.एस. आर. डी.सी. विभाग को सड़क निर्माण से पूर्व सीवरेज चैम्बर को सड़क लेवल तक उठाने, नाले के डिजाईन पेरामीटर को पुनः जांच करने के निर्देश दिये। साथ ही हवाई पट्टी चौराहे पर आर.एस.आर.डी.सी. विभाग द्वारा किये जा रहे रोड क्रोसिग कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। हवाई पट्टी चौराहे से हवाई पट्टी तक क्षतिग्रस्त सड़को दुरस्त करने के लिए भी नगर परिषद अधिकारियो को निर्देश दिये गये ।
हवाई पट्टी चौराहे के निरीक्षण दौरान पाया गया कि चौराहे पर आर.ओ.बी.आर.यू.बी प्रस्तावित होने के कारण सड़क निर्माण को लेकर सम्बन्धित विभाग आर.एस.आर.डी.सी. को तकनिकी समस्या आ रही है। इस पर अति. जिला कलक्टर द्वारा आर.एस.आर.डी.सी. एवम सार्वजनिक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर अतिशीघ्र सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
मण्डावा रोड़ के निरीक्षण के दौरान गणपति नगर को जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त पाई गई जिससे अतिश्रीध मरम्मत करने के निर्देश दिये गये।
अति. जिला कलक्टर द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग क्षेत्राधिकार में आने वाली मुख्य सड़को जिनमे स्टेडियम से लेकर मण्डावा मोड़, मण्डावा रोड़ से सगिरा सर्किल, अहिसा सर्किल से राणी सती मन्दिर, रोड नं. 2. गुढा चौराहे से रेल्वे फाटक तक तथा बाकरा रोड़ का निरीक्षण किया एव उक्त सडको पर आवश्यक पेचवर्क मानसुन से पूर्व करवाने के निर्देश दिए।
अति जिला कलेक्टर ने नगर परिषद तकनिकी एवम सफाई कार्यों से सम्बन्धित अधिकारियो का एक वॉटस्प ग्रुप बनाने की निर्देश प्रदान किये गये जिसमे प्रत्येक अधिकारी नियमित रूप से अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई सीवरेज एवम निर्माण कार्यों की गुणवता के सम्बन्ध में रिपोर्ट एवं फोटो प्रस्तुत करेगा। साथ ही एल.एण्ड.टी. के प्रतिनिधि को सीवरेज ब्लॉकेज निवारण हेतु आवश्यक अतिरिक्त मशीनरी उपलब्ध करवाते हुए 30 जून तक सम्पूर्ण सीवरेज नेटवर्क की सफाई करवाने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या, जिला जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह, अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता आर.एस.आर.डी.सी. विभाग के सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्ता एवम सीवरेज कार्य के रख रखाव एजेन्सी एल.एण्ड.टी. के प्रतिनिधि साथ रहे।